Noida News : विभिन्न जगहों से सात बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद

Jun 28, 2024 - 11:06
Noida News : विभिन्न जगहों से सात बदमाश गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद
Symbolic image

Noida News : गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने विभिन्न जगहों से अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 7 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Noida News : 

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अजय पुत्र राजेंद्र निवासी दादरी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 3 किलो 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर गौरव पुत्र सुशील को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद हुआ है।

 उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने दुर्लभ कश्यप को गिरफ्तार कर इसके पास से 64 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सेक्टर 24 पुलिस ने सौरव कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर रोहित कुमार पुत्र शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 57 के पास से हुई है। आरोपी के पास से पुलिस ने 1 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।

 मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 58 पुलिस ने सुमित पाल को गिरफ्तार कर इसके पास से 45 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी सेक्टर 57 के पास से हुई है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि आरोपी फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों को अवैध रूप से शराब बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त था। मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले मे थाना सेक्टर 58 पुलिस ने रजनीश कुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से 32 पव्वा शराब बरामद किया है