Greater Noida News : सड़क हादसे में 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत

Jul 2, 2026 - 19:36
Greater Noida News : सड़क हादसे में 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं जनपद मथुरा में घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई है।

Police Station Knowlegde Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें उपचार के लिए जिम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि जनपद मथुरा के नौझील में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल अशोक कुमार पुत्र शमशेर सिंह उम्र 35 वर्ष की उपचार के दौरान ग्रेटर नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अग्रिम कार्रवाई जनपद मथुरा पुलिस द्वारा की जाएगी।