Noida News : शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, गिरफ्तार

Jul 25, 2024 - 08:39
Noida News : शादी का झांसा देकर किया बलात्कार, गिरफ्तार

Noida News :; शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को थाना सेक्टर-63 पुलिस ने बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। 

Noida News : 

थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान लखीमपुर खीरी निवासी शहादत के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-63 थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती और आरोपी शहादत एक ही कंपनी में काम करते थे। काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। शहादत ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती ने शहादत पर शादी करने का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। यही नहीं आरोपी ने युवती के साथ गाली गलौज और मारपीट की। युवती को जान से मारने की धमकी भी दी गई। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम गठित थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब वह किसी काम से सेक्टर-62 गोल चक्कर आया तभी मुखबिर से मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।