Ghaziabad News : तेरह वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने का आरोपी पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने घटना करने वाले आरोपी को लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र से आज मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक देशक तमंचा, स्कूटी और कारतूस बरामद किया हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की किशोरी के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया था। मामले की शिकायत परिजनों ने पुलिस से की थी। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी पड़ोसी करीब तीन माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। पेट में दर्द होने के बाद परिजनों ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया तो घटना का पता चला।
एसीपी ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपी की तलाश कर रही थी। टीम सेवा धाम इलाके में चेकिंग कर रही थी। सभी स्कूटी से एक संदिग्ध आता हुआ दिखाई दिया।पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सिराज बताया है। सिराज ने पड़ोसी किशोरी के साथ दुष्कर्म करने की बात कबूली है।

