Noida News : होटल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 20 गिरफ्तार

Jun 1, 2026 - 22:26
Noida News : होटल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 20 गिरफ्तार
होटल में चल रहा था जुआ का अड्डा, 20 गिरफ्तार

Noida News : थाना सेक्टर-49 पुलिस ने सेक्टर-51 स्थित एक होटल में चल रहे जुए के नेटवर्क का खुलासा करते हुए 20 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 1.62 लाख रुपये नकद, ताश की गड्डी, सात दोपहिया वाहन, एक चार पहिया वाहन और 22 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पुलिस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों का पता लगा रही है।

ADCP Noida : नोएडा जोन की एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि सोमवार को एक सूचना पर होटल में छापा मारा गया। इस दौरान एक कमरे में कई लोग ताश के पत्तों के जरिए दांव लगाते हुए मिले। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने सहमति से जुआ खेलने की बात स्वीकार की।

Police Station Sector 49 Noida News : उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, चंदन, कपिल शर्मा, राहुल, मोहम्मद जफरूल, पवन, मुकेश, शुभम, राकेश कुमार, विक्रम सिंह, गजेंद्र, पवन मुंडा, नदीम, नितिन और सूरज हैं। इनमें से अधिकांश आरोपी वर्तमान में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और एनसीआर में रहते हैं। आरोपियों ने बताया कि होटल उनके नेटवर्क का हिस्सा है और समय-समय पर इसमें कमरा किराये पर लेकर जुआ खेला जाता है।

उनके मुताबिक, देवेश, सतेंद्र और सचिन गिरोह के सरगना हैं। तीनों मिलकर होटल व जुए का नेटवर्क चला रहे है। तीनों लगातार लोगों को होटल में बुलाते हैं और दांव लगवाते हैं। जुआ शुरू होने के बाद होटल का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया जाता था। पुलिस जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ पर पहले से प्राथमिकी दर्ज है।