Ghaziabad News : लोन करवाने के नाम पर महिला से बलात्कार ,आरोपी गिरफ्तार
Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी मे रहने वाली महिला के साथ बैंक लोन कराने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने उसके साथ नशीला पदार्थ पिलाकर बलात्कार किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायालय ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि थाना मुरादनगर क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बीती रात को रिपोर्ट दर्ज कराई है कि इमरान कुरैशी नाम युवक से उसकी मुलाकात कुछ दिन पूर्व हुई थी। उसने कहा था कि आपका बैंक लोन बिना गारंटी के करा देगा। आरोपी ने महिला को अपने घर पर बुलाया। इसके बाद उसने पीने का पानी दिया। पानी पीते ही वह बदहवाश होने लगी। आरोपी है कि इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना लिया।
इसके बाद वह वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर आए दिन महिला के साथ दुष्कर्म करने लगा। महिला से दस हजार रुपये की नगदी व जेवरात भी ठग लिए। एसीपी ने बताया कि आज आरोपी इमरान कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

