Greater Noida News : अनियंत्रित ट्रोला बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा, शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

Jul 21, 2026 - 09:27
Greater Noida News : अनियंत्रित ट्रोला बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा, शरीर  मे सरिया घुसने से चालक की मौत
अनियंत्रित ट्रोला बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराकर नाले में गिरा, शरीर मे सरिया घुसने से चालक की मौत

Greater Noida News :  थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला के पास आज सुबह 6 बजे के करीब एक सरिया से भरा हुआ ट्रोल अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकराते हुए नाले में जा गिरा। इस घटना में ट्रोला में लधा हुआ सरिया ट्रोला के केबिन को चीरते हुए ट्रक चालक के शरीर में जा घुसा। इस घटना में चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची थाना बादलपुर पुलिस ने करीब 2 घंटे के के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद चालक के शव को बाहर निकाला। इस घटना के चलते छपरौला के पास काफी देर तक यातायात बाधित रहा।

SHO Police Station Badalpur Greater Noida : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे के करीब पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक सरियों से लगा हुआ ट्रोला जो की गाजियाबाद से दादरी की तरफ जा रहा था संभवत: चालक के नींद आने के कारण रोड के साइड में लगे हुए बिजली की ट्रांसफार्मर से टकरा गया, तथा नाले में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रोला में लदा हुआ सरिया ट्रोला के केबिन को चिरता हुआ ड्राइवर के शरीर में जा घुसा। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा और अन्य उपकरण की मदद से ट्रक में लदा हुआ सरिया बाहर निकलवाया तथा चालक को बाहर निकला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि चालक की पहचान आमिर पुत्र मकसूद खान निवासी जनपद बुलंदशहर उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते जीटी रोड पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही।