Noida News : काना से पूछताछ जारी, काजल को रिमांड पर लेने की तैयारी

Noida News : स्क्रैप माफिया रवि काना को 5 दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के बाद पुलिस आज भी उससे पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस उसके विभिन्न ठिकानों पर ले जाकर उसकी अकूत संपत्ति के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। पुलिस उसके गैंग से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी गहनता से पूछताछ कर रही है, तथा इनको कौन-कौन संरक्षण दे रहा था इसके बारे में पुलिस जानकारी करने का प्रयास कर रही है।
Noida News :
पुलिस की एक विशेष टीम रवि से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इसकी महिला मैनेजर काजल को भी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। काजल रवि के कंपनी और गोदाम का फाइनेंस का काम देखती थी। पुलिस का मानना ही काजल की रिमांड से वित्तीय लेनदेन की स्थिति और साफ हो जाएगी। साथ ही विदेशों में पैसे भेजने और वहां संपत्ति खरीदने के विषय में भी जानकारी मिल सकेगी।