Noida News : जेल से छूटकर घर जा रहे व्यक्ति पर चलाई गोली, राहगीर को लगी

Feb 5, 2025 - 08:43
Noida News : जेल से छूटकर घर जा रहे व्यक्ति पर चलाई गोली, राहगीर को लगी

Noida News : हत्या के प्रयास के मामले में जेल में बंद एक व्यक्ति मंगलवार की रात को जमानत होने पर पर जेल से छूटकर घर जा रहे थे। इसी बीच जेल के पास उसके प्रतिद्वंद्वी पक्ष के एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली चला दी। गोली एक राहगीर को जा लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Noida News : 

 अपर पुलिस की उपायुक्त जोन तृतीय अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सादुल्लापुर गांव के रहने वाले यश नागर हत्या के प्रयास के एक मामले में पूर्व में गिरफ्तार हुआ था। आज उसकी जमानत हुई। यश नागर के विरोधी पक्ष मनोज नागर को पता चला कि आज यश नागर जेल से जमानत पर रिहा होकर घर जाएगा। वह लुक्सर जेल के पास पहुंच गया। जैसे ही यश नागर औद्योगिक क्षेत्र के पास पहुंचा, मनोज नागर ने उसके ऊपर जान से मारने की नियत से गोली चला दी। यश नागर इस घटना में बच गया लेकिन वहां से गुजर रहे एक राहगीर शेरू निवासी दादूपुर को गोली जा लगी। गंभीर हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।