Noida News : मछली पकड़ते समय पानी में डूबे किशोर का शव बरामद नहीं

Oct 10, 2024 - 11:08
Noida News : मछली पकड़ते समय पानी में डूबे किशोर का शव बरामद नहीं
Symbolic Image
Noida News : यमुना में मंगलवार दोपहर को मछली पकड़ते समय नदी के पानी में दुबे  आठ वर्षीय किशोर की तलाश में आज भी पुलिस और गोताखोर की टीम लगी रही। खबर लिखे जाने तक शव बरामद नहीं हुआ था।  एनडीआरएफ की टीम ने नदी के दो किलोमीटर के दायरे में बच्चे के शव की तलाश किया। जहां बच्चा डूबा, वहां पर तीन बड़े-बड़े गड्ढे हैं। इसी में बच्चे के फंसने की संभावना है।
Noida News :
 थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि  पश्चिम बंगाल निवासी दंपति सेक्टर 125 में रहते हैं। दंपति मंगलवार को अपने दो बेटों के साथ यमुना नदी में मछली पकड़ने गए थे। इसी बीच उनके दोनों बेटे नदी में नहाने लगे। कम पानी होने की वजह से माता-पिता ने बच्चों पर ध्यान नहीं दिया। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। बच्चों को डूबता देख परिजनों ने किसानों से मदद की गुहार लगाई। किसान ने नदी में कूदकर एक बच्चे को निकाल लिया लेकिन उनका आठ वर्षीय बेटा गहरे पानी में डूब गया।