Noida News : आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा में तीन जगहों पर हुआ हिन्दू सम्मलन

Jan 18, 2026 - 18:39
Noida News : आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा में  तीन जगहों पर हुआ हिन्दू सम्मलन
आरएसएस के सौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नोएडा में तीन जगहों पर हुआ हिन्दू सम्मलन

Noida News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में नोएडा में आज तीन जगहों पर हिन्दू सम्मलनों का आयोजन हुआ। 

आरएसएस के जिला प्रचारक शुभांशु ने बताया कि खुदीराम बोस उद्यान, सेक्टर–122 में आयोजित भव्य हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विनय कुमार रहे जो संघ के प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख भी है, उन्होंने पंच परिवर्तन विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती आपसी दूरियों को समाप्त करने के लिए परस्पर संवाद और सहयोग बढ़ाना आवश्यक है। हर समस्या के समाधान के लिए केवल सरकार पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूज्य जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी सतीशाचार्य महाराज ने हिंदू धर्म पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज जागरण का यह एक अनोखा प्रयास है। देश में साधु-संतों, चार शंकराचार्यों एवं चार जगद्गुरुओं की परंपरा हमारी महान शक्ति का प्रमाण है। हिंदू समाज को जगाने का कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कर रहा है।यह उन्होंने संघ के प्रचारकों के समर्पण के उदाहरणों से स्पष्ट किया। संगठन के शताब्दी वर्ष पर संघ के विभाग संघचालक सुशील अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में संघ के विचार, अनुशासन और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि सेक्टर 74 में आयोजित कार्यक्रम में अंतर्राष्ट्रीय कथाकार एवं परम गौ भक्त संजीव कृष्ण ठाकुर ने हिंदुत्व के विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने हिन्दू एकता पर जोर दिया। संघ के विभाग कार्यवाह विनोद कौशिक ने संघ के सौ वर्ष की यात्रा के विषय पर बताया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम से पूर्व केपटाउन और अजनारा ग्रैंड हेरिटेज सोसाइटी में प्रभात फेरी भी निकाली गई थी।

उन्होंने बताया कि आकाश पब्लिक स्कूल भंगेल में आयोजित कार्य्रकम में स्वामी ओम भारती ने हिन्दू समाज को जाती और भाषा के फुट से बाहर निकलने का आग्रह किया। भगा संघचालक सतीश शर्मा ने संघ द्वारा समाज में प्रस्तावित पंच परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया।उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम का समापन खिचड़ी प्रसाद के वितरण के साथ हुआ। आयोजन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता रही और वातावरण पूर्णतः आध्यात्मिक व राष्ट्रभाव से ओतप्रोत रहा।