Noida News : तीन लुटेरे गिरफ्तार, लुटे हुए 20 मोबाइल फोन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 39 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक बाल अपचारी है। इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटे हुए 20 मोबाइल फोन देसी तमंचा, नगदी आदि बरामद किया है। इनकी गिरफ्तारी बोटैनिकल गार्डन के पास से हुई है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर 39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बोटैनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन के पास से अर्जुन पुत्र संजय, रोबिन त्यागी तथा एक बाल अपचारी जिसकी उम्र 17 वर्ष है। उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एनसीआर के विभिन्न जगहों से लूटे हुए 20 मोबाइल फोन, देशी तमंचा, 2 हजार रुपए नगद आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

