Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

Jan 18, 2026 - 17:46
Greater Noida News : पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली
पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, 2 के पैर में लगी गोली

Greater Noida News : थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने बीती रात को एक पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक कर अवैध हथियार आदि बरामद किया है। ये लोग राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करते हैं। उनके खिलाफ पूर्व में कई मुकदमे दर्ज हैं।

 

Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी विजय कुमार गौतम ने बताया कि थाना ईकोटेक- तीन पुलिस बीती रात को कच्ची सड़क के पास बैरियर लगाकर चेकिंग कर रही थी, तभी एक अर्टिगा कार में सवार होकर कुछ लोग आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि शक होने पर पुलिस ने उन्हें रूकने का इशारा किया। कार सवार रुकने की बजाए वहां से भागने लगे। उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने उन्हें घेर लिया। अपने आपको पुलिस से घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। उन्होंने बताया की जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली जियाउल्लह पुत्र अनीसुर्रहमान निवासी जिला मोतीहारी बिहार और उम्र 27 वर्ष तथा अमन गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार निवासी जनपद एटा उम्र 24 वर्ष के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि इनका एक साथ नसीम अली उर्फ रियाज पुत्र साबिर अली मौके से भाग गया था। कांबिग के दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक कार,तीन देशी तमंचे, कारतूस, लुटी हुई रकम में से 6 हजार 500 रूपए नगद, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, नगदी आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग राहगीरों को सवारी के रूप में अपने कार में बैठाते हैं, तथा उनसे मारपीट करके उनके मोबाइल नगदी आदि लूट लेते हैं। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने लूटपाट की दर्जनों वारदातें करनी स्वीकार की है।