Ghaziabad News : रावण का पुतला बनाते समय हुए धमाके में घायल ठेकेदार की उपचार के दौरान मौत

Oct 6, 2026 - 20:10
Ghaziabad News :  रावण का पुतला बनाते समय हुए धमाके में घायल ठेकेदार की उपचार के दौरान मौत
रावण के पुतला बनाते समय हुए धमाके की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद के लाजपतनगर स्थित शनि चौक के सामने रामलीला मैदान के सामूदायिक केंद्र में सोमवार सुबह रावण का पुतला बनाने के लिए रखे बारूद में एक के बाद एक पांच धमाके हुए। आबादी के बीच हुए हादसे में पिता और दो पूत्रों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। एक बच्ची समेत दो स्थानीय लोग मामूली रूप घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन ने बताया कि धमाके में घायल हुए ठेकेदार अनिल निवासी पिलखुवा जनपद हापुड़ की मंगलवार को उपचार के दौरान दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में मौत हो गई। अन्य घायलों को दिल्ली के राजीव गांधी व सफदरजंग अस्पताल भर्ती कराया गया है।

डीसीपी ट्रांस हिंडन ऋजूल के अनुसार सामूदायिक केंद्र के हॉल में ये लोग हीटर पर खाना पका रहे थे। डसी दौरान हीटर से निकली चिंगारी पास मेंर रखे बारूद के ढेर तक पहंच गई। इसके बाद धमाके होने लगे। यह बारूद रावण के पूतले में लगने वाले बम बनाने के लिए लाकर रखी गई थी। हादसे में हापुड के पिलखुवा निवासी अनिल (45) उनके दो बेटे रजत (29) व ऋषभ (22), कारीगर राजू (35) और महेंद्र (36) झूलस गए। घटना की सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहंची। उनके अनुसार, अनिल को रामायण कला संगम समिति की ओर से करीब 10 साल से रावण का पुतला बनाने का ठेका मिलता आ रहा है। इस साल भी वह बेटों और कारीगर के साथ समिति के लिए दो अक्तूबर को पुतला बनाने के लिए यहां आए थे। डीसीपी के अनुसार मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।