Ghaziabad News : एआई के माध्यम से युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर अज्ञात बदमाश कर रहा है ब्लैकमेल

Oct 6, 2026 - 20:06
Ghaziabad News :  एआई के माध्यम से युवती की अश्लील तस्वीर बनाकर अज्ञात बदमाश कर रहा है ब्लैकमेल
Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के जनपद गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र मे रहने वाली एक युवती की एआई से अश्लील तस्वीरें बनाकर अज्ञात व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया। पीड़िता के पिता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल ने बताया कि थाना वेवसिटी क्षेत्र के मानसरोवर पार्क लालकुआं निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी बेटी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के जरिए आपत्तिजनक तस्वीरें बनाकर ब्लैकमेल किए जाने का आरोप लगाया है। आरोपी एआर्ड (एआर्ड) तकनीक की मदद से उनकी बेटी की अश्लील और आर्पात्तेजनक तस्वीरें तैयार कर पोस्ट कर रहा है तथा उसे ब्लैकमेल कर रहा है। एसीपी ने बताया कि पीडित पिता की शिकायत के आधार पर पूलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान व गिरफ्तारी के लिए साडबर सेल की मदद से मामले की जाच शुरू कर दी गई है।