Jewar News : भाई की हत्या करने वाला गिरफ्तार
Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र में संपत्ति विवाद को लेकर बड़े भाई की हत्या करने वाले आरोपी को आज थाना जेवर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया कि नीमका गांव में रहने वाले भोले शंकर 52 वर्ष की फावड़ा से गला काटकर 5 अक्टूबर को हत्या कर दिया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर उनके छोटे भाई देवेंद्र पुत्र उदय सिंह के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की जांच कर रही पुलिस ने आज सुबह को अभियुक्त देवेंद्र को गिरफ्तार चिरौली अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि जांच के पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह जमीनी विवाद को लेकर अपने भाई की फौड़े से हमला कर हत्या कर दी थी।

