Noida News : पिशाच बना ननदोई: साले की पत्नी की अस्मत लूटने का प्रयास

Oct 6, 2026 - 08:18
Noida News : पिशाच बना ननदोई: साले की पत्नी की अस्मत लूटने का प्रयास
Symbolic Image

Noida News : थाना एक्सप्रेसवे में एक महिला ने रिपोर्ट दर्ज कर रही है कि उसका ननदोई यौन उत्पीड़न करना चाहता है। महिला के अनुसार उसने उसके घर पर आकर उसे पकड़ लिया। उसके नाजुक अंगों को दबाया तथा बेड पर पटक कर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया। जब महिला ने शोर मचाया तो उसने उसे धमकी दी और घर से चला गया।

 थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि सेक्टर 134 स्थित जेपी क्लासिक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि उसका ननदोई अरविंद राजन निवासी छतरपुर दिल्ली पिछले एक साल से उसे लगातार मैसेज कर रहा है। गंदे -गंदे मैसेज करता है, तथा दोस्ती करने का दबाव बनाता है। महिला के अनुसार अरविंद उसके घर पर आया तथा उसने मौके का फायदा उठाकर उन्हें पीछे से पकड़ लिया, उसका स्तन दबाया तथा धमकी देते हुए डबल बेड पर पटक दिया। उसके ऊपर चढ़कर गलत काम करने का प्रयास करने लगा। महिला ने जब शोर मचाया तो उसने उसे धमकी दी की तेरी हत्या कर देंगे। महिला के अनुसार इससे पूर्व भी उसका ननदोई उसके साथ अश्लील हरकत कर चुका है। वह उसके नाजुक अंगों के साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है। महिला के अनुसार वह इस घटना के बाद काफी डरी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।