Noida News : दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद नोएडा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, विभिन्न जगहों से 29 गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
Noida News : दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद नोएडा पुलिस अपराधियों के प्रति विशेष अभियान चला रही है। इसके तहत बीती रात को विभिन्न जगहों से पुलिस ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, मादक पदार्थ आदि बरामद किया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी निरीक्षक अमित भड़ाना ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शिवकुमार पुत्र बच्चन मंडल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इसकी गिरफ्तारी 6 प्रतिशत आवासीय कॉलोनी के पास से हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस को पूछताछ के दौरान पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा था।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने शाहरुख पुत्र रहमत को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह अवैध हथियार लेकर चोरी करने की नीयत से घूम रहा था।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने भूरा उर्फ कुरण पुत्र अनिल को गिरफ्तार कर उसके पास से एक चाकू बरामद किया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह ने बताया की बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने शकील को गिरफ्तार कर उसके पास से 45 पव्वा अरुणाचल प्रदेश में बेचने के लिए बनाई गई अवैध मदिरा बरामद किया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में उप निरीक्षक निशांत मलिक ने चिंटू और राणा मंडल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 2 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक दीपक प्रकाश मिश्रा ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर करण नाथ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Ecotech-3 Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने मुसरफ़ पुत्र मुस्तकीम को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 23 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस में बीती रात को एक सूचना का आधार पर समीर पुत्र सत्य प्रकाश को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 700 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता है कि वह काफी दिनों से अवैध रूप से गांजा बेच रहा था।
Police Station Sector 63 Noida News : थाना सेक्टर 63 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने अजय कुमार पुत्र मनोज कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास से एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने के लिए घूम रहा था।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने बीती रात को सुनील तथा रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने एक-एक अवैध चाकू बरामद किया है। उन्होने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी लूटपाट करने के लिए अवैध हथियार लेकर घूम रहे थे।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना फेस- 1 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मान ने बताया कि थाना पुलिस ने गोलू उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर इसके पास से एक चाकू बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि उपनिरीक्षक राहुल प्रताप सिंह ने एक सूचना के आधार पर आसिफ को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने रवि शर्मा को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि थाना फेस वन पुलिस ने डिकेश पुत्र राम आसरे को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 104 पव्वा अवैध शराब बरामद किया है।
Police Station Phase 1 Noida News : उन्होंने बताया कि थाना पुलिस ने एक अन्य मामले में संदीप यादव को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 108 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर फरदीन पुत्र साकिर को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि उसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Dadri News : उन्होंने बताया कि थाना दादरी पुलिस में सोहेल को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने 27 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना दनकौर के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने चंदन कुमार राय को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध हथियार बरामद किया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना दनकौर पुलिस ने राहुल पुत्र किरण पाल को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Dankaur Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में मनी को थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके पास से 24 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि उप निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर सुंदर को गिरफ्तार कर उसके पास से 30 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
Police Station Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने मोबिन को गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस ने एक अवैध चाकू बरामद किया है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक चेतन चौधरी ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर अरविंद पुत्र सतवीर को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इसके पास एक देसी तमंचा और कारतूस बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह लूटपाट करने की नीयत से घूम रहा था।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना पुलिस ने अमित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को एक सूचना का आधार पर थाना पुलिस ने चतुर पुत्र कासिया को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 25 पव्वा देसी शराब बरामद किया है।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस ने एक सूचना के आधार पर प्रशांत पुत्र दिनेश को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 31 पाउच देशी शराब बरामद किया है। उन्होंने बताया कि यह काफी दिनों से अवैध रूप से मदिरा बेच रहा था।
Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर नीरज पुत्र मेहर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 45 पाउच देशी शराब बरामद किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी बिजय कुमार ने बताया कि दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद नोएडा पुलिस रोजाना विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत यह सभी गिरफ्तारियां हुई हैं।

