Noida News : छत से गिरकर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Noida News : थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रहने वाले एक 28 वर्षीय व्यक्ति छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
Police Station Ecotech 3 Noida News : थाना ईकोटेक- 3 के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शिवम (28 वर्ष) पुत्र रामनरेश मूल निवासी जनपद हरदोई, कुलेसरा गांव में सर्वेश त्यागी के मकान में किराए पर रहते थे। उन्होंने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करने के लिए आए थे। वह छत पर सोने के लिए गए थे। उन्होंने बताया कि 2 अगस्त की रात को वह छत से संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गए। उन्हें उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

