Greater Noida News : केयरटेकर को सांप ने काटा, मौत

Aug 3, 2026 - 13:06
Greater Noida News : केयरटेकर को सांप ने काटा, मौत
Symbolic Image

Greater Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र के रोजा जलालपुर गांव के पास बने क्रिकेट ग्राउंड में केयरटेकर के रूप में काम करने वाले एक 25 वर्षीय युवक को सांप ने काट लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जसवीर पुत्र प्रमोद उम्र 25 वर्ष रोजा जलालपुर गांव के पास बने एक क्रिकेट ग्राउंड में केयरटेकर के रूप में काम करता था। बीती रात को वह वहां बने कमरे में सोया था, इसी बीच उसे सांप ने काट लिया। उन्होंने बताया कि सुबह को वह मृत अवस्था में मिला है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।