Greater Noida News : ट्रेन की चपेट में आकर 16 वर्षीय किशोरी की मौत
Greater Noida News : थाना बादलपुर क्षेत्र के छपरौला गांव के पास एक 16 वर्षीय किशोरी ट्रेन की चपेट में आ गयी। इस घटना में उसकी मौत हो गई है। थाना बादलपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि थाना क्षेत्र के छपरौला स्थित प्रीत विहार कॉलोनी में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी कविता पुत्री पप्पू बीती रात को ट्रेन की चपेट में आ गई। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका का परिवार रेलवे पटरी के पास ही रहता था।

