Noida News : पत्नी के साथ मारपीट कर पति ने दिया धक्का, सिर में चोट लगने से मौत
Noida News : थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर 168 स्थिति एक निर्माणाधीन कंपनी में काम करने वाली महिला को उसके पति ने पैसे को लेकर जमकर पीटा, तथा उसे धक्का दे दिया। महिला का सिर दीवार में टकराया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Police Station Expressway Noida News : थाना एक्सप्रेसवे के प्रभारी निरीक्षक अमित खारी ने बताया कि गीता कुमारी पत्नी देना लोहरा मूलनिवासी झारखंड उम्र 33 वर्ष सेक्टर 168 स्थित एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में काम करती थी। उनके साथ उनके पति भी काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि बीती रात को पैसे को लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ। थाना प्रभारी ने बताया कि महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की तथा धक्का दे दिया। महिला का सिर दीवार से जा टकराया। गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के पति के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार है उसकी तलाश की जा रही है।

