Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 6 लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र में रहने वाली पूनम 25 वर्ष पत्नी संजय गुप्ता ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अपर पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की 2 वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उनके परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वह मूल रूप से जनपद गोरखपुर की रहने वाली थी। उन्होंने बताया कि अगर मृतका के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।
Police Station Sector 63 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में रहने वाले मनोज कुमार पुत्र राजेंद्र सिंह उम्र 35 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बीटा- दो क्षेत्र में रहने वाले देवेंद्र कुमार तोमर 55 वर्ष पुत्र धर्मपाल सिंह तोमर ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि थाना बीटा- दो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Jewar News : उन्होंने बताया कि एक अन्य मामले में थाना जेवर क्षेत्र के कस्बा जेवर में रहने वाले मनु देव (22 वर्ष )पुत्र ओमवीर सिंह ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अविनाश कुमार ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Phase 2 Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-दो क्षेत्र के केंद्रीय विहार के पॉकेट 6 में रहने वाले राकेश मेहता पुत्र कुलवंत राय मेहता उम्र 75 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Expressway Noida News : मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना एक्सप्रेसवे में क्षेत्र में रहने वाली तनु पुत्री नरेंद्र उम्र 22 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

