Noida News : राजकीय बाल गृह से स्कूल में पढ़ने गई तीन छात्राओ के लापता होने का मामला: दो सहायिकाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Noida News : थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय होशियारपुर में पढ़ने गई राजकीय बालगृह में रहने वाली तीन नाबालिक बच्चियां लापता हो गई है। इस मामले में राजकीय बिल गृह के प्रभारी ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बालिकाओं की देखरेख के लिए लगाई गई दो सहायिकाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि सेक्टर 62 स्थित राजकीय बाल गृह के प्रभारी श्रीमती अनूदिता सिंह ने आज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके यहां उत्तर प्रदेश के 19 जनपदों से 10 से 18 वर्ष की उम्र की बालिकाएं आवाषित की जाती हैं। वर्तमान में संस्था में 157 बालिकाएं आवाषित है। जिसमें से 36 निराश्रित बालिकाएं हैं। उन्होंने बताया कि इनमें से तीन बालिकाओं को जिनकी उम्र 10 से 13 वर्ष के बीच में है मंगलवार को एक बस में बैठाकर पढ़ने के लिए सेक्टर 51 स्थित प्राथमिक कंपोजिट विद्यालय भेजा गया था। वहां से तीनों बालिकाएं लापता हो गई हैं। उन्होंने बताया कि उनकी देखरेख जिम्मेदारी संस्था की हेल्पपर सरिता और मनीषा की थी, जो स्कूल में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें बनाकर किशोरियों की तलाश की जा रही है।

