Noida News : तस्करी की शराब ऑनलाइन सप्लाई करने वाले दो गिरफ्तार
Noida News : जिला आबकारी विभाग ने तस्करी की अंग्रेजी शराब को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के द्वारा होम डिलीवरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 27 बोतल तस्करी की शराब बरामद हुई है।
जिला आबकारी अधिकारी सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आबकारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह और थाना सेक्टर 113 पुलिस ने बीती रात को एक संयुक्त कार्रवाई के तहत अनिल पुत्र प्रेमपाल सिंह और कमल कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 27 बोतल विदेशी मदिरा बरामद किया है। जिसकी कीमत करीब 50 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी सेक्टर 78 और आसपास की सोसाइटी में ऑनलाइन अवैध रूप से मदिरा सप्लाई करते हैं। उन्होंने बताया कि इनके पास से बरामद शराब पर उत्तर प्रदेश का क्यूआर कोड नहीं था। उनके अनुसार यह लोग अन्य प्रांत से सस्ते दाम पर मदिरा मंगवा कर उत्तर प्रदेश में बेचते हैं।

