Noida News : दगाबाज दोस्त: वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरान बनाई अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल
Noida News : थाना सेक्टर 24 में एक युवती ने आज रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी एक युवक से दोस्ती हुई। युवती के अनुसार उसकी युवक के साथ वीडियो कॉल पर बात हो रही थी। इसी दौरान उसने उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल के द्वारा रिकॉर्ड कर लिया। अब उसे वह सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर वायरल कर रहा है।
Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर -24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मूल रूप से जनपद प्रयागराज की रहने वाली एक युवती ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नोएडा के सेक्टर 22 में रहती है। पीड़िता के अनुसार उसकी सोशल मीडिया के माध्यम से पंकज राजपूत से वर्ष 2025 मे दोस्ती हुई। दोनो ने एक दूसरे को अपना नंबर दिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी और नजदीकियां बढ़ी। एक दिन वह पंकज से वीडियो कॉल पर प्रेम भरी बातें कर रही थी। आपसी विश्वास को तोड़ते हुए उसने उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि वह उसकी अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। उसके अनुसार आरोपी ने उसी के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज का पुलिस मामले की जांच कर रही है।

