Jewar News : बस के इंतजार में यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े युवक को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौत

Jewar News : थाना जेवर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Thana Jewar News : थाना जेवर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को इंद्रजीत सिंह पुत्र लेखराज सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह जनपद मथुरा के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा किसी काम से जेवर क्षेत्र में आया था। वह यमुना एक्सप्रेसवे के थाना जेवर क्षेत्र में खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर उसे घायल हो गया। उसे उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।