Dadri News : विशेष समुदाय के युवक ने घर में घुसकर युवती के साथ की अश्लील हरकत
Dadri News : थाना दादरी में रहने वाली एक युवती के साथ एक विशेष समुदाय के युवक ने घर में घुसकर अश्लील हरकत की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Dadri News : थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि एक महिला ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कस्बा दादरी में रहती है। महिला के अनुसार वह तथा उनके पति दोनों नौकरी करते हैं। महिला के अनुसार 5 अक्टूबर को दोनों पति-पत्नी नौकरी करने चले गए थे। दोपहर बाद उनकी बेटी घर पर अकेली थी, तभी उनके पड़ोस में रहने वाला सादिल पुत्र साजिद उनके घर में घुस गया तथा उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। उसने उसे पकड़ कर उसके कपड़े उतारने शुरू कर दिया। इस बात से उनकी बेटी घबराई तथा उसने जोर-जोर से शोर मचाया। इसी बीच आसपास के लोग मौके पर आ गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पड़ोसियों को देख आरोपी मौके से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

