Dadri News : प्रेमी संग मिलकर महिला ने कराई पति की हत्या, गिरफ्तार

Feb 19, 2026 - 20:04
Dadri News : प्रेमी संग मिलकर महिला ने कराई पति की हत्या, गिरफ्तार
प्रेमी संग मिलकर महिला ने कराई पति की हत्या, गिरफ्तार

Dadri News : थाना दादरी पुलिस में अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवाने वाली महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, मोटरसाइकिल, देशी तमंचा आदि बरामद किया है। अपर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय सुधीर कुमार ने बताया कि दादरी के कठैहरा रोड पर के पास तीन दिन पूर्व एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक का नाम गोविंद रावल निवासी ग्राम थोड़ी बछेड़ा है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इस घटना का अनावरण करते हुए बृहस्पतिवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान रोहित राहुल पुत्र शैलेंद्र, नफीस पुत्र रफीक को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली नफीस के पैर में लगी है। उन्होंने बताया कि उनके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल, अवैध तमंचा आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि इस हत्याकांड में धर्मेंद्र रावल पुत्र सुरेंद्र रावल व श्रीमती प्रीति देवी पत्नी गोविंद रावल भी शामिल हैं।

 

Police Station Dadri News : पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतक गोविंद रावल आरोपियों के गांव का ही रहने वाला है। वह अपनी पत्नी प्रीति देवी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। लगभग 2 वर्ष पूर्व रोहित के प्रीती के साथ अवैध संबंध हो गए। कुछ दिन पूर्व प्रीति व रोहित ने मिलकर गोविंद की हत्या करने का योजना बनाई। उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को रोहित गोविंद को उसके घर से बुलाकर अपने मित्र धर्मेंद्र की मोटरसाइकिल पर बैठाकर दादरी ले आया। पूर्व योजना के तहत अभियुक्त रोहित ने दोस्त नफीस के साथ मिलकर उसकी हत्या की। इन्होंने शव को एक खाली प्लॉट में छुपा दिया था। आरोपियों ने 15 फरवरी को मौके पर पहुंचकर शव को वहां से हटाकर कठैहरा रोड पर फेंका था। 16 फरवरी को पुलिस को शव प्राप्त हुआ था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रोहित रावल के खिलाफ पूर्व में 10 मुकदमे जबकि नफीस के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।