Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
Police Station Sector 142 Noida News : थाना सेक्टर 142 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि राकेश कुमार पांडे ने बीती रात को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पिता नोएडा एक्सप्रेसवे के पास से गुजर रहे थे। तभी एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हैं उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान बीती रात को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Phase 2 Noida News : थाना फेस-दो के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीती रात को लक्ष्मण गुप्ता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भाई सोनेलाल गुप्ता अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। वह रैपीडो में काम करता था। पीड़ित के अनुसार नोएडा एक्सप्रेसवे पर सेक्टर 93 कट के पास है अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दिया। इस घटना में वह घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि बीती रात को चंद्रशेखर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा भतीजा मयंक कुमार सेक्टर 62 के पास ही गुजर रहा था तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

