Noida News : सगाई समारोह में हर्ष फायरिंग, वेटर को लगी गोली
Noida News : थाना बिसरख क्षेत्र में चल रही एक सगाई समारोह में कुछ लोगों ने हर्ष फायरिंग किया। हर्ष फायरिंग के दौरान चली गोली वहां काम कर एक बेटर को जा लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक निजी अस्पताल से थाना बिसरख पुलिस को सूचना मिली कि पुष्पेंद्र पुत्र संतोष उम्र 18 वर्ष निवासी देव विहार कॉलोनी लाल कुआं गाजियाबाद को गोली लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि 18 फरवरी की रात को ग्राम बिसरख में रहने वाले अंकित भाटी पुत्र प्रमोद कुमार के यहां सगाई समारोह चल रहा था। उसमें कुछ लोगों द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। इस दौरान गोली पुष्पेंद्र को लगी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में थाना बिसरख पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि घायल की हालत खतरे से बाहर है। उसका उपचार चल रहा है।

