Noida News : थाना सेक्टर 63 पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 24 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब चार लाख रूपए है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 63 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर संजीव साहू पुत्र पप्पू साहू, अजय कुमार पुत्र प्रेमचंद तथा भोलू पुत्र जानकी प्रसाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 24 किलोग्राम अवैध गांजा, गांजा तस्करी में प्रयुक्त होने वाली एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। उन्होंने बताया कि बरामद गांजा की कीमत करीब 4 लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गांजा बेचने के धंधे में काफी दिनों से संलिप्त थे।