Ghaziabad News : वायु सेना का 94 वां स्थापना दिवस, हिंडन पर परेड, एयर फोर्स के चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शन में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

Oct 8, 2026 - 11:49
Ghaziabad News : वायु सेना का 94 वां स्थापना दिवस, हिंडन पर परेड, एयर फोर्स के चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शन में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल
वायु सेना के स्थापना दिवस की परेड की फोटो

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में साहिबाबाद स्थित हिंडन एयरफोर्स स्टेशन पर भारतीय वायु सेना के स्थापना दिवस के अवसर पर आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया । स्थापना दिवस समारोह के दौरान 94वें एयरफोर्स डे परेड की शुरुआत हुई, जिसमें वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने परेड की सलामी ली और जवानों के पराक्रम व अनुशासन की सराहना की। इसमें परेड से लेकर विमानों की प्रदर्शनी और करतब शामिल हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब 8 बजे से राष्ट्रगान से हुई। जो दोपहर बाद तक चलेगी।इस अवसर पर परिसर में लड़ाकू विमान और हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल के साथ स्वदेशी विमान तेजस, आकाश और ध्रुव भी इस दिवस में हिस्सा ले रहे हैं। 

कार्यक्रम में एयर चीफ मार्शल ए के सिंह, नेवी चीफ (नौसेना प्रमुख) एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन, थल सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ समेत तीनों सेनाओं के प्रमुख मौजूद हैं।इस समय एयरफोर्स की महिला बटालियन नीले ड्रेस में ध्वज लेकर निकली है। उनके पीछे बटालियन में शामिल एयरफोर्स कर्मी कदम ताल करते हुए धीरे-धीरे आगे बढ़े।पंडाल में बैठे लोग इस पल को यादगार बनाने में जुटे हैं। वे अपने मोबाइल से तस्वीरें और वीडियो रिकार्ड कर रहे हैं। हाथ हिलाकर एयरफोर्स कर्मियों का जोश बढ़ा रहे हैं। हिंडन स्टेशन पर इस वक्त देश भक्ति का माहौल है। लोग तिरंगा लहरा रहा है भारत माता की जय के नारे लगा रहे हैं। पहले इस प्रोग्राम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को भी आना था। लेकिन अपरिहार्य कारणों से उनका प्रोग्राम टल गया है।स्थापना दिवस कार्यक्रम को देखते हुए गाजियाबाद में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एयरफोर्स स्टेशन के 2 किलोमीटर के दायरे में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। ड्रोन उड़ाने पर रोक है। कुछ समय के लिए यातायात भी डायवर्ट किया गया है।