Ghaziabad News : सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट में लगी आग

May 26, 2026 - 20:40
Ghaziabad News : सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट में लगी आग
सोसाइटी के 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट में लगी आग

Ghaziabad News : गाजियाबाद के इंदिरापुरम थानाक्षेत्र स्थित शिप्रा सृष्टि सोसायटी में 15वीं मंजिल पर बने फ्लैट में मंगलवार की शाम को अचानक आग लग गई। हादसे में समय फ्लैट बंद था। बालकनी से जब आग की लपटें और धुआं निकला तब लोगों को इसका पता चला।

 सोसायटी के सुरक्षा कर्मियों व स्थानीय लोगों ने फायर सिस्टम का इस्तेमाल करते हुए आग बुझाना शुरू किया। हालांकि आग फैलती चली गई। सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फायर स्टेशन वैशाली पर 4 बजे शाम को सूचना मिली थी। तुरंत चार वाटर टेंडर के साथ टीम मौके पर पहुंची और करीब आधा घंटे में आग को बुझा दिया गया।

उन्होने बताया कि सोसायटी का फायर सिस्टम चालू हालत में था और उसकी मदद से आग बुझाने में भी आसानी हुई। सीएफओ ने बताया कि हादसे के समय फ्लैट में कोई नहीं था। कुछ घरेलू सामान जलकर राख हो गया है। शुरुआती जांच में आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है।