Ghaziabad News : 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवतक की मौत, परिजनों ने जताई बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

Apr 7, 2026 - 18:54
Apr 7, 2026 - 18:54
Ghaziabad News : 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवतक की मौत, परिजनों ने जताई बलात्कार के बाद हत्या की आशंका
16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवतक की मौत, परिजनों ने जताई बलात्कार के बाद हत्या की आशंका

Ghaziabad News : थाना इंदिरापुरम क्षेत्र स्थित जयपुरिया सनराइज सोसायटी में 16वीं मंजिल से गिरकर 18 वर्षीय युवती की मंगलवार को मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे का है। बताया जा रहा है कि युवती के शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। युवती के पिता सोसायटी में ही कपड़ा प्रेस करने का काम करते हैं। युवती प्रत्येक दिन सोसाइटी में दौड़ लगाने जाती थी। परिजनों ने बताया कि युवती पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को मौके से उठने ही नहीं दिया और कार्रवाई की मांग करते रहे।

ACP Indirapuram : एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव थाना फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यहां जमकर हंगामा हुआ, पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए लोगों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया है। एसीपी ने बताया कि परिजनो की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने इस बात की आशंका जताई है कि उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है।