Ghaziabad News : कावड़ यात्रा के चलते कई नमो भारत रेल स्टेशन के गेट होंगे बंद

Aug 3, 2026 - 23:08
Ghaziabad News : कावड़ यात्रा के चलते कई नमो भारत रेल स्टेशन के गेट होंगे बंद

Ghaziabad News : राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने कांवड़ यात्रा को देखते हुए कई नमो भारत स्टेशन के कुछ प्रवेश और निकास द्वार बंद रखने का निर्णय लिया है। इन स्टेशन पर चार अगस्त से 12 अगस्त तक प्रवेश-निकास बंद रहेगा। यात्री इन स्टेशन पर वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वार का इस्तेमाल कर सकेंगे।

मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन का गेट नंबर-दो, मोदीनगर साउथ स्टेशन का गेट-दो, मुरादनगर स्टेशन का गेट-दो, दुहाई स्टेशन का गेट-तीन और चार, गुलधर स्टेशन का गेट-दो, गाजियाबाद स्टेशन का गेट तीन और पांच बंद रहेगा। मेरठ में मोदीपुरम स्टेशन का गेट नंबर-दो मेरठ नॉर्थ स्टेशन का गेट-दो, एमईएस कॉलोनी स्टेशन का गेट-दो, बेगमपुल स्टेशन का गेट दो और तीन,भैसाली स्टेशन का गेट-दो, मेरठ सेंट्रल स्टेशन का गेट-दो, ब्रह्मपुरी स्टेशन का गेट-दो, शताब्दीनगर स्टेशन का गेट-दो, रिठानी स्टेशन का गेट-दो और मेरठ साउथ स्टेशन का गेट नंबर-दो बंद रहेगा। इन सभी स्टेशन पर बंद होने वाले गेट की दिशा वाली पार्किंग भी बंद रहेंगी। बाकी पार्किंग खुली रहेंगी।

एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि यात्री नमो भारत सेवा के उपयोग संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वार का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक निर्देश के अनुसार कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए चार अगस्त से 12 अगस्त तक प्रवेश-निकास द्वार और उस तरफ की पार्किंग बंद रहेंगी।

नमो भारत ट्रेनें 14 अगस्त तक सराय काले खां से मोदीपुरम तक रोजाना सुबह छह बजे से रात दस बजे तक चलेंगी। ट्रेन आठ मिनट के अंतराल पर परिचालित होती रहेंगी। कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद में एक और आदेश जारी किया गया है।