Ghaziabad News : हिस्ट्रीशीटर को गोली मारने वाला 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश के ऊपर जानलेवा हमला करने वाले 25 हजार रुपए के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है।
अपर पुलिस आयुक्त राजकरण नैय्यर ने बताया कि थाना मोदीनगर पुलिस ने मंगलवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गड़ाना गांव के पास से जलबीर उर्फ जल्लू को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। इसका एक साथी जतिन शर्मा मौके से भाग गया था। उसे पुलिस ने कांबिंग के दौरान गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि जलवीर की गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। उसने कुछ दिन पूर्व मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक होटल के बाहर हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल उर्फ कालू पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों के पास में पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा कारतूस, एक कार आदि बरामद किया है।

