Ghaziabad News : जेसीबी से खुदाई के समय निर्माणाधीन स्कूल की मिट्टी की दीवार गिरी, दो मजदूरों की दबकर मौत
Ghaziabad News : गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र के सनसिटी में नेहरू वर्ल्ड स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है।
मंगलवार दोपहर को जेसीबी से नींव खोदने के दौरान काम कर रहे दो मजदूरों पर मिट्टी की ढांग गिर गई। जिसके नीचे दबने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान सूरज (35) और रामजीलाल (55) निवासी गांव कांसदा, थाना सिबरी नारायण जनपद जांजगीर छत्तीसगढ़ के रूप में हुई है। सहायक पुलिस आयुक्त प्रिया श्रीपाल ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

