Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, तीन घायल

Oct 8, 2026 - 11:32
Noida News : विभिन्न सड़क हादसों में महिला समेत तीन की मौत, तीन घायल
Symbolic Image

Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए विभिन्न सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को कुणाल शंकर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी पत्नी मीना सात अक्टूबर की रात को मोरना से सेक्टर 112 स्थित अपनी दुकान पर रैपिडो बाइक पर सवार होकर जा रही थी ,तभी सेक्टर 112 के पास एक डंपर चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Jarcha Greater Noida News : थाना जारचा के प्रभारी निरीक्षक कैलाश नाथ ने बताया कि बीती रात को नेपाल सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह ग्राम कमरुद्दीन नगर जनपद हापुड़ के रहने वाले हैं। पीड़ित के अनुसार उनका बेटा रामकुमार बीती रात को बाइक पर सवार होकर घर की तरफ आ रहा था ,तभी जारचा नहर के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Police Station Badalpur Greater Noida News : थाना बादलपुर के प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बीती रात को घनश्याम सैनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका 32 वर्षी बेटा गुड लक कंपनी धूम मानिकपुर में काम करता था। वह रात के समय फैक्ट्री में काम करने के बाद पैदल जा रहा था। तभी एक रोडवेज बस के चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे को टक्कर मार दिया। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Police Station Rabupura Greater Noida News : थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि बीती रात को रामवीर सिंह ने थाने मेरी रिपोर्ट दर्ज कराई है कि एक कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनके बेटे योगेश 25 वर्ष और संजू 21 वर्ष की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया। पीड़ित के अनुसार दोनों अपनी ड्यूटी खत्म करके बुआ के गांव मोहम्मदपुर जादौन रबूपुरा जा रहे थे, तभी कार चालक ने गांव मोहम्मदपुर जादौन के मोड पर टक्कर मार दिया। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

Police Station Knowledge Park Greater Noida News : थाना नॉलेज पार्क के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि बीती रात को राम चरित्र गोली ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके बेटे की कार में टक्कर मार दी। इस घटना में उसका बेटा सूरज गंभीर उसे घायल हो गया। उसे उपचार के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।