Noida News : 19वीं मंजिल से कूदकर 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या
Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने आज तड़के अपनी सोसाइटी के 19वीं मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर लिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Police Station Sector 39 Noida News : थाना सेक्टर -39 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ल ने बताया कि सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले अभिनव दुबे की 16 वर्षीय बेटी डिशिता दुबे ने 19वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की बालकनी से मंगलवार सुबह 3 बजे के करीब छलांग लगा दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने जांच की तो पता चला की मृतका के परिजनों ने किसी बात को लेकर उसे डांट दिया था। इस बात से वह परेशान थी। उन्होंने बताया कि वह एक नामी स्कूल से 11वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी।
SHO Police Station Sector 39 Noida : थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका के पिता एडीडास कंपनी में वरिष्ठ अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। वह मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मृतका के मोबाइल फोन और परिवार के लोग से पूछताछ के आधार पर आत्महत्या के कारण कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
वही इस घटना से सोसाइटी में हड़कंप मचा हुआ है। जब यह घटना हुई तब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। छात्रा के नीचे गिरने की सूचना उसके परिजनों को भी नहीं थी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने उन्हें जब बताया तो वह बदहवास से नीचे आए। उनके आसपास के फ्लैट मे रहने वाले लोग भी उठकर नीचे आ गए। इस घटना को लेकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

