Noida News : विभिन्न जगहों पर चार लोगों के साथ हुई लूटपाट
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर बेखौफ बदमाशों ने चार लोगों के साथ लूटपाट की। बदमाश मोबाइल फोन, नगदी, बैग आदि लूटकर फरार हो गए। घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है
Police Station Sector 113 Noida News : थाना सेक्टर -113 के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को मधुरिमा चोपड़ा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह सेक्टर 77 स्थित एक सोसाइटी में रहती है। पीड़िता के अनुसार बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को उनका कीमती मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़िता के अनुसार वह अपने घर से सेक्टर 75 की तरफ जा रही थी तभी यह घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Bisrakh Greater Noida News : थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह को संजीव ने थाना बिसरख में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर बीती रात अपनी दूकान से घर की तरफ जा रहे थे। उनके अनुसार पुराना हैबतपुर के पास बाइक पर सवार होकर आए अज्ञात बदमाशों ने उनकी बाइक पर पीछे बैठी उनकी पत्नी का बैग झपट्टा मार कर लूट लिया। इस घटना में उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई तथा पति-पत्नी गिरते गिरते बच्चे। उन्होंने बदमाशों का पीछा किया लेकिन वे भाग गए। पीड़ित के अनुसार उनकी पत्नी के बैग में मोबाइल फोन, 50 हजार रुपए नगद आदि रखा हुआ था। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने बताया कि बीती रात को पंकज कुमार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात बदमाशों में एक्वा गार्डन सोसायटी के पास से उनका कीमती आईफोन छीन लिया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

