Noida News : शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 72 वर्षीय बुजुर्ग से 27 लाख 50 हजार रुपए की ठगी
Noida News : थाना साइबर क्राइम मे एक 72 वर्षीय व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने अपने जाल में फंसाकर शेयर मार्केट में इन्वेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर उनसे 27 लाख 54 हजार रुपए की ठगी कर ली है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि बीती रात को रजनीश त्यागी पुत्र राम नारायण सिंह त्यागी निवासी सेक्टर 29 ने थाना साइबर क्राइम में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क किया तथा कहा कि अगर वह शेयर मार्केट में इनवेस्ट करेंगे तो उन्हें काफी मुनाफा होगा। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उनसे ए
मोबाइल फोन पर एक ऐप डाउनलोड करवाया। एक अकाउंट खुलवाया तथा उनसे विभिन्न बार में कुल 27 लाख 54 हजार रुपए इन्वेस्ट करवाया। उन्हें ऐप पर अपनी रकम काफी बढी हुई दिखाई दे रही थी। पीड़ित के अनुसार जब उन्होंने अपनी रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने कहा कि टैक्स के रूप में और पैसे जमा कर दो। थाना प्रभारी ने बताया कि तब पीड़ित को अपनी ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

