Noida News : शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, नाले में कूदकर की आत्महत्या

Oct 7, 2026 - 23:03
Noida News : शराब पीने को लेकर पत्नी से हुआ विवाद, नाले में कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सलारपुर गांव के पास से बह रहे बड़े गंदे नाले में एक व्यक्ति ने कूदकर बुधवार की रात को आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस, फायर ब्रिगेड, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीमे शव की तलाश में जुटी है।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार की देर रात को डायल- 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि रवि (29) पुत्र विनोद निवासी ग्राम हरोला थाना फेस -1 ने सेक्टर 81 मेट्रो स्टेशन के पास गंदे नाले में कूदकर आत्महत्या कर लिया है। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर मौके पर स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस यूनिट मौके पर पहुंची। पूछताछ के दौरान रवि की पत्नी द्वारा बताया गया कि उसका अपने पति रवि के साथ शराब पीने को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह गुस्से में सेक्टर 81 आया तथा नाले में कूद गया।

 उन्होंने बताया कि फायर सर्विस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ द्वारा नाले में उतरकर रवि की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक शव प्राप्त नहीं हुआ था।