Noida News : महिला की हत्या के आरोप में मामा भांजे गिरफ्तार

Noida News : थाना फेस -3 पुलिस ने अवैध संबंध के शक में हुई एक महिला की हत्या के मामले में महिला के पति और उसके भांजे को आज गिरफ्तार किया है।
Noida News :
पुलिस उपायुक्त जोन द्वितीय श्रीमती सुनिति ने बताया कि गढी चौखंडी गांव में रहने वाली श्रीमती रेखा गुप्ता को उनके पति सर्विस तथा भांजे पवन ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। यह घटना बृहस्पतिवार की देर रात की है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आज उसके पति सर्वेश और भांजे पवन को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि सर्वेश अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। इस वजह से उसने अपने भांजे के साथ मिलकर उसकी हत्या की है।