Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या

Jul 27, 2024 - 12:33
Jul 27, 2024 - 12:39
Noida News : विभिन्न जगहों पर रहने वाले पांच लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Symbolic image

Noida News : जनपद गौतम बुद्ध नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया।

 पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह की मीडिया प्रभारी ने बताया कि रितु ठाकुर पुत्री ए एन ठाकुर उम्र 40 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी मा रहती थी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में रहने वाली वाले मनोज कुमार उम्र 45 वर्ष निवासी सरस्वती कुंज ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना फेस -तीन क्षेत्र में रहने वाले सतीश कुमार उम्र 35 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मृतक मूल रूप से जनपद आरा बिहार के रहने वाले थे।

उन्होंने बताया कि थाना फेस- तीन क्षेत्र में रहने वाले सतबीर उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम मामूरा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाली उजाला पत्नी धीरज उम्र 25 वर्ष ने मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।