Greater Noida News : प्रेमी के उत्पीड़न के चलते युवती ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज
Greater Noida News : थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में एक युवती द्वारा 28 सितंबर को आत्महत्या करने के मामले में उसके पिता ने आज उसकी प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उसके उत्पीड़न के चलते उसकी बेटी ने आत्महत्या किया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Surajpur Greater Noida News : थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि केदार सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी जनपद अलीगढ़ ने आज सुबह को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरी बेटी गीतेश (25 वर्ष) कस्बा सूरजपुर में किराए के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती दीपक सोलंकी पुत्र मुकेश सोलंकी निवासी जनपद अलीगढ़ से हो गई। दोनों के बीच काफी दिनों तक प्रेम प्रसंग चला। पीड़ित का आरोप है कि दीपक सोलंकी ने उसकी बेटी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसकी वजह से 28 सितंबर की रात को उसने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बेटी जो कि अगस्त माह में उसकी बड़ी बेटी के पास रहने आई थी, उसने उसे बताया था कि गीतेश को दीपक सोलंकी मानसिक रूप से परेशान कर रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित का आरोप है कि मानसिक उत्पीड़न के चलते ही उसकी बेटी ने आत्महत्या किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का अंतिम संस्कार किया, उसके बाद आज नोएडा आकर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

