Noida News : साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Feb 13, 2026 - 18:59
Noida News : साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार
साइबर अपराधियों को खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Noida News : थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करवाकर मोटी कमाई का झांसा देकर ठगी करने वाले गैंग के लोगो को बैंक खाता उपलब्ध करवाने वाले एक व्यक्ति को आज गिरफ्तार किया है। 

अपर पुलिस उपायुक्त साइबर क्राइम श्रीमती शैव्या गोयल ने बताया कि एक सूचना के आधार पर साइबर क्राइम थाना पुलिस ने शाहनवाज पुत्र शमशाद को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक मोबाइल फोन, चार डेबिट कार्ड, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, एक ड्राइविंग लाइसेंस आदि बरामद किया है। उन्होंने बताया कि ये लोग शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करवाने के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं तथा उनसे ठगी करते हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी साइबर ठगो को अपना बैंक खाता ठगी के लिए उपलब्ध करवाता था। इसके खिलाफ नासिक, महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, हिमाचल, केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित कई प्रांतो में दर्जनों शिकायत दर्ज हैं।