Noida News : तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 24 दोपहिया वाहन बरामद
Noida News : थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक सूचना के आधार पर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 22 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, फर्जी नंबर प्लेट, देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है।
Police Station Sector 49 Noida News : अपर पुलिस उपायुक्त मनीषा सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने शुक्रवार की शाम को एक सूचना के आधार पर विशाल उर्फ सलीम उम्र 23 वर्ष, दीपक पुत्र नंदू महतो उम्र 22 वर्ष तथा दिवाकर सरकार पुत्र बीजू निवासी उम्र 30 वर्ष को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की हुई 22 मोटरसाइकिल, दो स्कूटी, एक फर्जी नंबर प्लेट, एक देशी तमंचा, कारतूस आदि बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने में विशाल के ऊपर पूर्व में 13, दीपक के ऊपर पूर्व में आठ मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि बदमाश रेकी करके एनसीआर में चोरी करते हैं। इन बदमाशों ने वाहन चोरी की 100 से ज्यादा वारदातें अबतक करनी स्वीकार की है।

