Noida News : छात्रा समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते की आत्महत्या
Noida News : नोएडा के विभिन्न जगहों पर रहने वाले एक 15 वर्षीय छात्रा समेत तीन लोगों ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या कर लिया है। घटनाओं की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नटो की मढैया गांव में रहने वाली श्रीमती स्नेहा उम्र 21 वर्ष पत्नी अतुल यादव ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना मे उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतका की शादी कुछ दिन पहले हुई थी। अगर उसके परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी। उन्होंने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Police Station Beta 2 Greater Noida News : थाना प्रभारी ने बताया कि एक अन्य मामले में कुमारी जिज्ञासा चौहान पुत्री जय हिंद चौहान निवासी बीटा-2 उम्र 15 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि वह एक स्कूल में पढ़ती थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लग रही है।
Police Station Phase 3 Noida News : थाना फेस -3 के प्रभारी निरीक्षक पुनीत कुमार ने बताया कि गढी चौखंडी गांव में रहने वाले प्रदीप पुत्र बृजेश यादव उम्र 33 वर्ष ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक मूल रूप से जनपद कासगंज का रहने वाला था। वहीं
Police Station Sector 58 Noida News : थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के गांव रसूलपुर नवादा में रहने वाले एक व्यक्ति ने बीती रात को मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। उसके घर वालों ने उसे गंभीर हालत में फंदे से उतार कर अस्पताल में भर्ती करवाया ,जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

