Noida News : कैंसर रोग से ग्रसित 47 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

Mar 25, 2026 - 22:56
Noida News : कैंसर रोग से ग्रसित 47 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल की पांचवी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Symbolic Image

Noida News : थाना सेक्टर 24 क्षेत्र के सेक्टर 24 में स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के अस्पताल में मुंह के कैंसर से ग्रसित एक रोगी ने पांचवीं मंजिल से छलांग लगाकर बुधवार की शाम को आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Police Station Sector 24 Noida News : थाना सेक्टर 24 के प्रभारी निरीक्षक सुबोध कुमार ने बताया कि मुकेश पुत्र रामकिशोर उम्र 47 वर्ष मुंह के कैंसर से ग्रसित थे। वह 9 मार्च से सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में उपचाराधीन थे। उनकी पत्नी उनके साथ में देखभाल के लिए अस्पताल में मौजूद थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम को उनकी पत्नी बाथरूम में गई। इसी बीच उन्होंने पांचवी मंजिल स्थित अपने वार्ड से नीचे को छलांग लगा दिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रही है कि गंभीर बीमारी से ग्रसित होने के चलते उन्होंने अवसाद में आकर आत्महत्या किया है। पुलिस सभी पहुलओ को ध्यान मे रखकर जांच कर रही है।